कणुजा पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण करती नवनिर्वाचित सरपंच सुशीला कालू सिंह दिख रही हैं।

आमेट। ग्राम पंचायत कणुजा में नवनिर्वाचित सरपंच सुशीला कालू सिंह ने उपसरपंच मुकेश सिंह और समस्त वार्ड पंचों के साथ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव जालम सिंह ने सरपंच सुशीला कालू सिंह, उपसरपंच मुकेश सिंह एवं सभी वार्ड पंचों का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में रौनक उपाध्याय, पूर्व उपसरपंच मदन सिंह परमार, दिनेश सिंह देवड़ा, रणजीत सिंह देवड़ा और महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। इस तरह कणुजा ग्राम पंचायत में सरपंच, उपसरपंच और समस्त वार्ड पंचों के पदभार ग्रहण के साथ नई पंचायत का कार्यभार शुरू हुआ।

Tags: