नगरपालिका आमेट चुनाव: वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह का जनसंपर्क
आमेट नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में प्रस्तावित चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह खिंची ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर वोट मांगे।
तस्वीर में सुरेश सिंह खिंची समर्थकों संग आमेट के वार्ड 15 में चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं।
आमेट। नगरपालिका आमेट के बुधवार को प्रस्तावित चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 15 में निवर्तमान युवा पार्षद एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह खिंची ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने होलीथान, अहिरोपोल, देवपुरा की गली, तकिया रोड, जीनगर गली, रामचोक, जती जी का मोहल्ला आदि क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान सुरेश सिंह खिंची ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मातृशक्ति, युवाओं और वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि वे पार्षद बनने के लिए नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की सेवा करने के संकल्प के साथ निरंतर दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। वार्डवासियों ने सुरेश सिंह खिंची का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देने का भरोसा जताया।
इस दौरान महिला-पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान तथा वार्ड 15 के विकास के नाम का संदेश घर-घर पहुंचाया। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह खिंची के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर गए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस सघन जनसंपर्क से वार्ड 15 में चुनावी गतिविधियां और तेज होती नजर आईं।