आमेट। देवउठनी एकादशी के अवसर पर आमेट में आराध्य देव भगवान श्री जयसिंह श्याम जी के मंदिर में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जयसिंह श्याम जी का खाटू श्याम स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। संध्याकाल में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

नगर के श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया। मंदिर परिसर में श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दर्शनार्थियों की कतार देर रात तक जारी रही। देवउठनी एकादशी पर आयोजित विशेष श्रृंगार, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मंदिर में जन्मोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।

Tags: