आमेट में स्वागत कार्यक्रम के दौरान पगड़ी और इकलाई पहने खड़े कन्हैयालाल शर्मा व महासंघ के पदाधिकारी।

आमेट में सहायक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजसमंद कन्हैयालाल शर्मा के आगमन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव के सानिध्य में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों और महासंघ के पदाधिकारियों ने पारंपरिक मेवाड़ी रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया।

इस दौरान उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव और उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक ने एसीडीईओ कन्हैयालाल शर्मा का तिलक लगाकर, इकलाई ओढ़ाकर और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान एसीडीईओ कन्हैयालाल शर्मा ने विद्यार्थियों के हित में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं से संबंधित जानकारी उपस्थित शिक्षकों और पदाधिकारियों के साथ साझा की।

इस अवसर पर मीरा सैनी, पूजा शर्मा और प्रयोगशाला सहायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह सोलंकी सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों की ओर से किया गया यह अभिनंदन शैक्षिक महासंघ की सहभागिता और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर बना।

Tags: