तस्वीर में कमेरी स्थित प्रतियोगिता स्थल पर नेटबॉल टीम की विजेता छात्राएं अपने शिक्षकों और ट्रॉफियों के साथ नजर आ रही हैं।   

आमेट के समीपवर्ती ग्राम कमेरी स्थित पन्नाधाय की कमेरी में आयोजित 35वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेरी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय की बालक वर्ग की टीम ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

दोनों टीमों की इस सफलता के पीछे टीम के कोच एवं शारीरिक शिक्षक भंवर लाल खटीक और श्रवण खटीक का मार्गदर्शन रहा। दोनों ने टीमों को दिन-रात कड़ी मेहनत कराकर प्रतियोगिता में इस मुकाम तक पहुंचाया।

प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेरी की बालक टीम का पूरे जिले में प्रथम स्थान और बालिका टीम का द्वितीय स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

Tags: