तस्वीर में खुले मैदान में खड़े लोग राष्ट्रीय ध्वज और मंच के सामने नजर आ रहे हैं।

सेठ तख्तमल कछारा राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमेट की मेजबानी में 35वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को खेल, नियम और अनुशासन की शपथ दिलाई गई तथा खेलों के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नगर पालिका आमेट के अध्यक्ष दिनेश कुमार सरनोत रहे, जबकि अध्यक्षता सीबीईओ आमेट गिरजा शंकर मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी छगनलाल पुरबिया, केंद्राध्यक्ष कालूराम, ईओ सुदर्शन सिंह झांगू, एसीबीईओ किशन लाल गुर्जर, यूसीओ प्रकाश चंद्र प्रजापत और नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महेंद्र कुमार रैगर ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सरनोत और अध्यक्ष गिरजा शंकर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को खेल एवं उसके नियम तथा अनुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने खेलों को जीवन से जोड़ते हुए उनके महत्व को समझाया।

समारोह में नवनिर्वाचित पार्षद रमन कंसारा, प्रकाश लोहार, राधेश्याम खटीक, मांगीलाल रेबारी, अशोक कुमार दक, सुनील कुमार गांधी, विक्रम सिंह चुंडावत, राजू लाल सोनी, रतन लाल किर, एसएमसी अध्यक्ष रोशन लाल रेगर, आरपी भगवती लाल गुर्जर और राजेंद्र सिंह चुंडावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में कोर्ट प्रभारी के रूप में पारसमल जाट, जगदीश चंद्र शर्मा, राम नारायण सालवी, चंचल विशनोई, गिरिराज डाकोत, राधेश्याम अच्छेरा, अनिल कुमार खटीक, मनोहर लाल कुमावत, जमना शंकर आमेटा, विनोद कुमार आमेटा, किशन लाल कुमावत, मुकेश कुमार और नरेश कुमार सापेला उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खेल संयोजक सोहन लाल पुरबिया भी मौजूद रहे।

स्थानीय विद्यालय की ओर से रतन लाल जाट, सुनील कुमार बराला, लादू लाल, मनोहर लाल, सूरजपाल, जितेंद्र सिंह, फाल्गुनी गुर्जर, प्रेम शर्मा, रचना आढा और अर्चना रैगर की कार्यक्रम में विशेष भागीदारी रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राउमावि लापस्या और राउमावि पीपली डोडियान के बीच खेला गया। इसमें राउमावि पीपली डोडियान की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन गेहरी लाल रेगर ने किया।

Tags: