तस्वीर में मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपचेयरमैन और पार्षद दरगाह पर चादर पेश करते नजर आ रहे हैं।   

मावली नगरपालिका मंडल के हाल ही में संपन्न चुनाव में कांग्रेस से उपचेयरमैन निर्वाचित असरार शेख और पार्षद निर्वाचित अल्ताफ हुसैन ने बुधवार शाम कपासन स्थित प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चादर पेश कर दुआएं मांगी। इस दौरान अमन-चैन, आपसी भाईचारे और क्षेत्र में खुशहाली की दुआ की गई।

मुंशी खान पठान ने बताया कि उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका मंडल में कांग्रेस से असरार शेख उपचेयरमैन पद पर और अल्ताफ हुसैन पार्षद पद पर निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित होने के बाद बुधवार शाम कपासन स्थित प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह शरीफ में ढोल-ताशों की थाप के साथ चादर पेश की गई और दुआएं मांगी गईं।

इस अवसर पर मुंशी पठान, इकराम शेख, सैयद अख्तर अली, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव अकरम मंसूरी, अतीक मेवाती, यूसुफ पठान, अकरम मेवाती, रज्जाक रंगरेज, रफीक मंसूरी, बंटी मंसूरी, राजिन पठान सहित बड़ी संख्या में लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मावली नगरपालिका मंडल के चुनाव में उपचेयरमैन और पार्षद के रूप में निर्वाचित होने के बाद दरगाह पर चादर पेश करने का यह कार्यक्रम अमन-चैन, आपसी भाईचारे और क्षेत्र की खुशहाली की दुआ के साथ संपन्न हुआ।

Tags: