मावली नगरपालिका: उपचेयरमैन असरार शेख और पार्षद अल्ताफ ने दरगाह पर चादर चढ़ाई
चुनाव जीत दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कपासन स्थित हजरत दीवाना शाह दरगाह शरीफ में ढोल-ताशों के साथ चादर पेश कर खुशहाली की दुआ मांगी।
तस्वीर में कपासन स्थित हजरत दीवाना शाह दरगाह के बाहर लोग गले में माला पहने खड़े हैं।
मावली नगरपालिका मंडल के हाल ही में संपन्न चुनाव में कांग्रेस के असरार शेख के उपचेयरमैन एवं अल्ताफ हुसैन के पार्षद निर्वाचित होने पर बुधवार शाम कपासन स्थित प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चादर पेश कर दुआएं मांगी गईं। इस दौरान अमन-चैन, आपसी भाईचारे और क्षेत्र में खुशहाली की दुआ की गई।
मुंशी खान पठान ने बताया कि उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका मंडल में कांग्रेस से उपचेयरमैन पद पर असरार शेख और पार्षद पद पर अल्ताफ हुसैन के निर्वाचित होने पर कपासन स्थित प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह शरीफ में ढोल-ताशों की थाप के साथ चादर पेश की गई और दुआएं मांगी गईं।
इस अवसर पर दरगाह दीवाना शाह साहब वक्फ बोर्ड कमेटी के मेंबर मुंशी पठान, इकराम शेख, सैयद अख्तर अली, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव अकरम मंसूरी, अतीक मेवाती, यूसुफ पठान, अकरम मेवाती, रज्जाक रंगरेज, रफीक मंसूरी, बंटी मंसूरी, राजिन पठान सहित बड़ी संख्या में लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।