तस्वीर में प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रतापगढ़ में एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर का जन्मदिन समर्थकों की ओर से संकल्प सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सिंह गुर्जर एवं पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर धीरज गुर्जर का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।

इसके बाद गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मौजूद गौ भक्तों ने गौ सेवा का संकल्प भी लिया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि संकल्प सप्ताह के तहत अगले दिन शिवालय में अभिषेक का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय राठौर, पूर्व बार अध्यक्ष अरुण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Tags: