प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के कनोरा गांव में रेतम नदी किनारे भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब 7 बजे नदी किनारे से गुजर रहे एक राहगीर की नजर भ्रूण पर पड़ी। उसने गांव में इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना रठांजना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में ग्रामीण अरविंद पाटीदार की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी गई।


 




पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद भ्रूण का नगर परिषद के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया। वहीं, भ्रूण नदी किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा और इसे यहां कौन छोड़कर गया, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। रठांजना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags: