तस्वीर में बर ग्राम में आयोजित रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ के स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में उपस्थित पत्रकार और गणमान्य नागरिक नजर आ रहे हैं।

रायपुर मारवाड़ के बर ग्राम में जिला पत्रकार संघ ब्यावर की रायपुर ब्लॉक इकाई रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ की ओर से स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला पत्रकार संघ ब्यावर के जिलाध्यक्ष किशन नटराज एवं रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष बलवीर जलवानियां के सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह में संगठन से जुड़े पत्रकारों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पत्रकार संघ ब्यावर के जिलाध्यक्ष किशन नटराज ने पत्रकारों को संगठन की एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष बलवीर जलवानियां ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी पत्रकारों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

समारोह के दौरान रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों को संगठन की ओर से आईडी कार्ड, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने संगठन का आभार जताते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर बर के पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, गणपत लाल जलवानियां अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा बर ब्लॉक, मेगड़दा उपसरपंच सम्पत राज सैनी, समाजसेवी पंकज मेवाड़ा, एडवोकेट अनुराग रिणवा, समाजसेवी मुर्तजा कुरैशी, समाजसेवी रामेश्वर लाल सैनी, समाजसेवी मूलसिंह गहलोत, समाजसेवी सुरेश कुमार माली, संजीव चौहान मेगड़दा, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल कुमावत, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां, वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार गुरुदेव सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार रणजीत चौहान, वरिष्ठ पत्रकार दीपक राठौड़, राजूदास वैष्णव, जगदीश माली, दादा सिंह, शीतल कुमारी प्रजापत, जयराम सिंगाड़िया, मोहनलाल रेगर एवं जीवराज नायक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों एवं अतिथियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। आयोजन के समापन पर संगठन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags: