बर में पुलिस का ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान, अधिकारियों-जवानों ने दिया फिटनेस संदेश
बर में पुलिस के ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में वृत्ताधिकारी बंशीलाल पांडर सहित अधिकारियों-जवानों ने साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया।
तस्वीर में बर क्षेत्र में साइकिल अभियान के दौरान साइकिल चलाते हुए पुलिस अधिकारी और जवान नजर आ रहे हैं।
पुलिस विभाग की ओर से रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत बर क्षेत्र में साइकिल अभियान आयोजित किया गया। अभियान में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साइकिल चलाकर फिटनेस के साथ आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
अभियान में वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पांडर, थानाधिकारी रायपुर राजूराम सीरवी तथा थानाधिकारी बर मंजू मुलेवा सहित पुलिस स्टाफ ने हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाते हुए स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस ने लोगों से नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्वस्थ जीवनशैली और जागरूक समाज का संदेश दिया।