तस्वीर में जैतारण विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार और पदाधिकारी होटल मेघ मल्हार के एक कमरे में बैठक के दौरान खड़े नजर आ रहे हैं।

जैतारण विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक रविवार को शहर के होटल मेघ मल्हार में आयोजित हुई। आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार आयोजित बैठक ब्यावर जिलाध्यक्ष कुलभूषण उपाध्याय के सानिध्य में हुई, जिसमें पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।



बैठक में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सदस्यता अभियान को गति देने के साथ जैतारण विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष कुलभूषण उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान और विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

इस मौके वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रदीपसिंह बारहठ, ब्यावर विधानसभा प्रभारी हेमन्त साहू, जिला सचिव दिलीप चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सोलंकी, आई बी खान, प्रताप नायक, राजू भाटी, विकासराज भाटी, कानाराम चौहान, रजत टाक, धनराज सैन, राकेश झाला, महेन्द्र जाट, लक्ष्मण मेहरा आदि मौजूद रहे।


Tags: