ब्यावर में स्वीप टीम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मतदान जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाई।   

ब्यावर में लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को हर वोट की अहमियत का संदेश दिया। जिला स्वीप टीम के तत्वावधान में सोमवार, 26 अक्टूबर को जिले के विभिन्न राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य सदस्यों ने भाग लेकर योग्य मतदाताओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मानव श्रृंखला के जरिए विद्यार्थियों ने एकता और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान जागरूकता नारों के माध्यम से योग्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना रहा।


अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा के मार्गदर्शन में जिला स्वीप टीम नियमित रूप से विभिन्न थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन कर रही है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिला स्वीप टीम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और नागरिकों में मतदान के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया।

Tags: