ब्यावर में पंचायत आम चुनाव 2026 के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने आदेश जारी कर दोनों चरणों के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। नियुक्त अधिकारियों को 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने यह नियुक्तियां राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी निर्देशों की पालना में की हैं। इसके साथ ही विधि एवं विधिक कार्य विभाग की अधिसूचना क्रमांक प.25 (1) न्याय/2023, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 के तहत प्रदत्त शक्तियों के क्रम में जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, सभी नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट को 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर में आयोजित प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

पंचायत आम चुनाव के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के लिए जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और प्रशिक्षण के निर्देश चुनाव प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासनिक तैयारियों का हिस्सा हैं।

Tags: