आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन: रिटायरमेंट के साथ अगली पीढ़ी के लिए 60% तक टैक्स-फ्री विरासत
| आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन योजना में 90 साल तक निवेश, बाजार से जुड़े रिटर्न और सेवानिवृत्ति पर 60% तक कोष कर-मुक्त निकालने का विकल्प है। जानिए मृत्यु लाभ, जॉइंट लाइफ और विरासत हस्तांतरण से जुड़ी सुविधाएं।
तस्वीर में आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस का आधिकारिक लोगो दिख रहा है, जो नई सिग्नेचर पेंशन योजना के संदर्भ में उपयोग किया गया है।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन योजना के जरिए सेवानिवृत्ति के लिए कोष तैयार करने के साथ अगली पीढ़ी को संपत्ति हस्तांतरित करने का विकल्प भी पेश किया है। यह योजना बाजार से जुड़े रिटर्न के माध्यम से दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण और कर-मुक्त विरासत तैयार करने की सुविधा देती है। इसके तहत पॉलिसीधारक सेवानिवृत्ति के समय कुल जमा कोष का 60% तक हिस्सा कर-मुक्त निकालकर अपने परिवार की अगली पीढ़ी के लिए छोड़ सकते हैं। योजना में आंशिक निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस योजना में निवेशक 90 साल की उम्र तक निवेश जारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं। इससे ग्राहक 40 वर्ष की उम्र में भी पॉलिसी शुरू कर सकते हैं और लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखकर चक्रवृद्धि वृद्धि का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत अलग-अलग फंड विकल्पों के माध्यम से बाजार से जुड़े रिटर्न के आधार पर सेवानिवृत्ति कोष तैयार किया जा सकता है।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने योजना के बारे में कहा, "सेवानिवृत्ति और विरासत की योजनाएँ एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। हालाँकि, ऐसी वित्तीय योजनाएँ जटिल हो सकती हैं और इनमें कर से जुड़े विभिन्न पहलू भी शामिल हो सकते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन को इस तरह तैयार किया गया है कि यह इन दोनों समस्याओं को हल करता है। यह उत्पाद ग्राहकों को कई तरह के फंड विकल्पों के साथ मार्केट-लिंक्ड कोष तैयार करने में मदद करता है। सेवानिवृत्ति के समय, कुल फंड का 60% तक हिस्सा कर-मुक्त निकाला जा सकता है, जिसे अगली पीढ़ी को विरासत के रूप में दिया जा सकता है। बाकी बची हुई राशि का इस्तेमाल एन्युटी (वार्षिकी) उत्पाद खरीदने के लिए किया जा सकता है, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद आजीवन सुनिश्चित आय (गारंटीड इनकम) मिलती है।"
उन्होंने आगे कहा, "दीर्घकालिक संपत्ति सृजन और मार्केट-लिंक्ड रिटर्न को साथ जोड़कर, यह प्लान ग्राहकों और उनके प्रियजनों के लिए सेवानिवृत्ति और विरासत तैयार करने की योजना बनाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।"
आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन में मृत्यु लाभ का भी प्रावधान है। इसके तहत कुल जमा प्रीमियम का 105% या कोष का मूल्य, दोनों में से जो अधिक होगा, उसका भुगतान किया जाता है। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर यह राशि नामित व्यक्ति (नॉमिनी) को मिलती है।
यदि पॉलिसी पति-पत्नी के संयुक्त जीवन (जॉइंट लाइफ) के आधार पर ली गई है, तो मुख्य पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर भविष्य के प्रीमियम माफ हो जाते हैं और दूसरे पॉलिसीधारक के लिए पॉलिसी जारी रहती है। ऐसी स्थिति में दूसरे पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति को मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है। इस तरह योजना के तहत मिलने वाली राशि को अगली पीढ़ी के लिए विरासत के रूप में सुरक्षित रखने का विकल्प मिलता है।
इस उत्पाद में ग्राहकों को इक्विटी बाजार में 100% तक निवेश करने की सुविधा दी गई है। वे उपलब्ध कई तरह के फंड विकल्पों में से अपनी पसंद के अनुसार चयन कर सकते हैं और लंबी अवधि में बड़ा कोष तैयार करने की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा, प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी अवधि के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। पॉलिसी को 90 साल की उम्र तक जारी रखा जा सकता है, जिससे ग्राहक अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश की योजना बना सकते हैं।
योजना की एक अन्य विशेषता एक से अधिक नामित व्यक्ति चुनने की सुविधा है। ग्राहक प्रत्येक नॉमिनी के लिए पॉलिसी लाभ में मिलने वाला हिस्सा भी निर्धारित कर सकते हैं। इससे यह पहले से स्पष्ट किया जा सकता है कि पॉलिसी से मिलने वाली विरासत अलग-अलग नामित व्यक्तियों के बीच किस अनुपात में वितरित होगी।
यह उत्पाद उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपनी सेवानिवृत्ति के लिए वित्तीय आधार तैयार करने के साथ अपने प्रियजनों की आर्थिक सुरक्षा और अगली पीढ़ी को संपत्ति हस्तांतरित करने की व्यवस्था करना चाहते हैं। इसमें निवेश, मृत्यु लाभ, आंशिक निकासी और नामित व्यक्तियों के बीच लाभ का हिस्सा तय करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।