मुंबई के नागरिकों की समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने वाले कांग्रेस विधायकों ने प्रजा फाउंडेशन की ताजा रिपोर्ट में शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। रिपोर्ट में विधायक अमीन पटेल, विधायक असलम शेख और विधायक डॉ. ज्योति गायकवाड़ का प्रदर्शन प्रमुख रहा है।

यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि विधानसभा में जनता के मुद्दों को लेकर किए गए लगातार संघर्ष और जनसेवा का प्रमाण मानी जा रही है। प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में उपस्थिति, पूछे गए सवालों की संख्या और उनकी गुणवत्ता तथा चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

चुनाव के समय अक्सर कई नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट यह दर्शाती है कि कौन से जनप्रतिनिधि वास्तव में जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाते हैं और उन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

रिपोर्ट सामने आने के बाद मुंबई कांग्रेस की ओर से विधायक अमीन पटेल, विधायक असलम शेख और विधायक डॉ. ज्योति गायकवाड़ को बधाई दी गई है।

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि मुंबईकरों के हक और अधिकारों की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। विधानसभा में आम जनता की आवाज को और बुलंद करने तथा निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने का सिलसिला भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।

प्रजा फाउंडेशन की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रिपोर्ट में मुंबई के शीर्ष तीन विधायकों में कांग्रेस के तीन प्रतिनिधियों का शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

Tags: