मुंबई पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम रहेगा बंद, मध्य रेलवे ने जारी किया अलर्ट
सिस्टम पैरामीटर ट्यूनिंग कार्य के कारण ऑनलाइन बुकिंग, चार्ट डिस्प्ले और काउंटर रिफंड सहित कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मध्य रेल ने सिस्टम पॅरामीटर ट्युनिंग के काम के लिए मुंबई प्रवासी आरक्षण प्रणाली को अस्थायी रूप से बंद रखने की घोषणा की है। यह प्रणाली 5 सितंबर 2026 की रात 23:45 बजे से 6 सितंबर 2026 को मध्यरात्रि 02:45 बजे तक बंद रहेगी।
मध्य रेल के अनुसार, इस दौरान प्रवासी आरक्षण प्रणाली सेवा, कोचिंग रिफंड सेवा और आईआरव्हीएस, चालू आरक्षण, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, रिफंड काउंटर तथा कोचिंग रिफंड टर्मिनल जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, मौजूदा नियमों के अनुसार रिफंड के लिए टीडीआर जारी किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में मुंबई प्रवासी आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत आने वाली ट्रेनों के लिए इंटरनेट के माध्यम से आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी। यानी निर्धारित समय के दौरान यात्रियों को ऑनलाइन टिकट आरक्षण समेत संबंधित आरक्षण सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
मध्य रेल ने इस महत्वपूर्ण सिस्टम पॅरामीटर ट्युनिंग के काम के दौरान यात्रियों से रेल प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है। यह जानकारी 4 सितंबर 2026 को जारी प्रसिद्धी पत्रक के माध्यम से दी गई।
प्रसिद्धी पत्रक क्रमांक 2026/09/07 मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से जारी किया है। निर्धारित तीन घंटे की अवधि में मुंबई प्रवासी आरक्षण प्रणाली से जुड़ी सेवाएं बंद रहने के कारण यात्रियों को आरक्षण और रिफंड से संबंधित कार्य इसी समय सीमा को ध्यान में रखकर करने होंगे।