तस्वीर में सफेद वस्त्र और मुखपट्टी पहने गुरुवर्या डॉ. सुधाकुंवर म. सा. और अन्य साध्वियां नजर आ रही हैं।

मुंबई। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं मेवाड़ उपसंघ, पनवेल के तत्वावधान में आयोजित यश सुधा आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत पनवेल स्थित साधना सदन में गुरुवर्या डॉ. सुधाकुंवर म. सा. आदि ठाणा-5 की प्रवचन श्रृंखला निरंतर चल रही है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आगामी 6 सितंबर को माता-पिता और बच्चों के आपसी संबंधों पर विशेष ‘Art of Parenting’ (आर्ट ऑफ पैरेंटिंग) सेमिनार एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में साध्वी सुयशाश्री म. सा. मुख्य वक्ता के रूप में ‘माता-पिता और बच्चों का आपस में रिश्ता कैसा हो’ विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। इस दौरान पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने, बच्चों के साथ संवाद स्थापित करने तथा माता-पिता और बच्चों के बीच बेहतर समझ विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया के अनुसार विशेष सेमिनार का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक साधना सदन, पनवेल में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतिभागियों को लकी ड्रॉ के कूपन भी दिए जाएंगे। माता-पिता और बच्चों के आपसी संबंधों को केंद्र में रखकर आयोजित यह विशेष सेमिनार प्रवचन श्रृंखला का महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहेगा।

Tags: