तस्वीर में मुंबई में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 2026 के बैनर का अनावरण करते सदस्य।   

मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई ने उपनगर की क्षेत्रीय समितियों के साथ मिलकर अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का अनावरण आचार्य महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि कुलदीप कुमार और मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में किया। इस अवसर पर मुनि ने कहा कि अणुव्रत मानव को मानव बनाता है। अणुव्रत सद्भावना और नैतिकता के साथ जीवन जीना सिखाता है।

अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पूरे मुंबई को 30 क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में अधिक से अधिक अणुव्रत का कार्य किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, भवन और नुक्कड़ सहित विभिन्न स्थानों पर गुरुदेव आचार्य तुलसी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जीवन में अणुव्रत को अपनाने का प्रयास करें। तभी अणुव्रत सप्ताह मनाने की सार्थकता होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्याय मनोहर कच्छारा, तेरापंथ सभा थाने अध्यक्ष नरेश बाफना, मंत्री राजू बाफना, टीपीएफ अध्यक्ष श्रेयांश धारीवाल, अणुव्रत समिति सह मंत्री कमलेश दुग्गड, राकेश बड़ाला, जॉन प्रभारी रतन कच्छारा, विमला हिरण, क्षेत्रीय संयोजक भंवरदास जैन, विनोद मेहता, सह संयोजक प्रवीण डांगी, कल्पना जैन, सुखिया मांडोत, ललित कोठारी, अशोक इन्टोदिया, चुन्नीलाल सिंघवी आदि श्रावक समाज की उपस्थिति रही।

Tags: