लातूर में आयोजित जिलास्तरीय स्कूली तायक्वांदो प्रतियोगिता में तायक्वांदो असोसिएशन ऑफ लातूर के 52 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नांदेड में होने वाली लातूर विभागीय प्रतियोगिता के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता हासिल की है। खिलाड़ियों की इस सफलता से लातूर के तायक्वांदो जगत में उत्साह है।

क्रीड़ा व युवा सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे तथा जिला क्रीड़ा परिषद, लातूर के अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से हाल ही में जिला क्रीड़ा संकुल में जिलास्तरीय स्कूली तायक्वांदो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तायक्वांदो असोसिएशन ऑफ लातूर के कुल 52 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में हिस्सा लेकर सफलता हासिल की।

जिला क्रीड़ा संकुल स्थित तायक्वांदो प्रशिक्षण केंद्र में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां विभिन्न 69 वजन वर्गों में कड़ा अभ्यास कर रहे थे। प्रतियोगिता में केशवराज विद्यालय, लातूर, राजा नारायणलाल लाहोटी इंग्लिश स्कूल, श्री बंकटलाल इंग्लिश स्कूल, नेटिझन स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

सफल खिलाड़ियों को एशियाई तायक्वांदो प्रशिक्षक तथा राष्ट्रीय तायक्वांदो पंच नेताजी जाधव का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा जगत सहित विभिन्न स्तरों से उनका अभिनंदन किया जा रहा है। नांदेड में होने वाली विभागीय प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

जिलास्तरीय स्कूली तायक्वांदो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों में लड़कियों के 14 वर्ष आयु वर्ग में 26 से 29 किलो वजन वर्ग में यशश्री खजे, 29 से 32 किलो में सृष्टी सुरवसे, 32 से 35 किलो में ईश्वरी शितोळे, 35 से 38 किलो में प्रथम ओवी जगताप, द्वितीय नेटिजन्स स्कूल की लक्ष्मी भिसे तथा 38 किलो से अधिक वजन वर्ग में सई मुळे शामिल हैं।

17 वर्ष आयु वर्ग में 32 किलो से कम वजन वर्ग में वैष्णवी माळी, 32 से 35 किलो में संस्कृती भिसे, 35 से 38 किलो में प्रथम श्रीयशी सरपाळे, द्वितीय स्नेहल चाटे, तृतीय शिफा पठाण, 38 से 42 किलो में सृष्टी कांबळे, 42 से 44 किलो में मानवी भोपे, 44 से 46 किलो में मानसी सूर्यवंशी, 46 से 49 किलो में श्रद्धा माने, 49 से 52 किलो में दूर्वा बिडवे, 52 से 55 किलो में श्रावणी खडबडे, 55 से 59 किलो में आरोही राऊतराव, 59 से 63 किलो में आस्था सूर्यवंशी, 68 किलो से अधिक वजन वर्ग में प्रथम श्रावणी मोरे और द्वितीय जानवी यादव ने सफलता हासिल की। 19 वर्ष आयु वर्ग के 55 से 59 किलो वजन वर्ग में श्रेया दत्तात्रय कदम विजेता रहीं।

लड़कों के 14 वर्ष आयु वर्ग में 25 से 27 किलो वजन वर्ग में रोहित माने, 27 से 29 किलो में प्रथम श्री गणेश खडबडे, द्वितीय नमन पारीक और 27 से 32 किलो में तृतीय विनय वळसंगे शामिल हैं। 29 से 32 किलो में द्वितीय वेदांत नरवटे, तृतीय समर्थ जाधव और चतुर्थ तन्मय कलेकर रहे। 32 से 35 किलो में प्रथम ओमराजे चौधर, तृतीय ऋषिकेश माळी और चतुर्थ श्रीवर्धन रणखांब ने सफलता हासिल की। 35 से 38 किलो में आशुतोष कांबळे, 38 से 41 किलो में स्वरित जाधव तथा 41 किलो से अधिक वजन वर्ग में प्रथम प्रथमेश सोमवंशी और द्वितीय आदित्य घुमटे विजेता रहे।

17 वर्ष आयु वर्ग में 41 से 45 किलो वजन वर्ग में चतुर्थ प्रणव राठी, 45 से 48 किलो में तृतीय शिवतेज पाटील और चतुर्थ राजवीर जाधव, 51 से 55 किलो में हुजेफा उस्ताद, 55 से 59 किलो में स्वराज गरुड, 59 से 63 किलो में समर्थ गडदे, 63 से 68 किलो में द्वितीय श्री सगर तथा 68 किलो से अधिक वजन वर्ग में प्रथम हर्षवर्धन धनवे ने सफलता हासिल की।

19 वर्ष आयु वर्ग में 41 से 45 किलो वजन वर्ग में मैत्रेय होनमाळे और 45 से 48 किलो में सिद्धेश लाहोटी ने जीत दर्ज की। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद अब नांदेड में होने वाली लातूर विभागीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए 52 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

Tags: