कटनी के रीठी में तालाब में डूबी 36 वर्षीय युवती की मौत, पटोहा गांव में पसरा मातम
कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के पटोहा गांव में तालाब में डूबने से 36 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
Update: 2026-09-02 08:16 GMT
तस्वीर में रीठी अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटी हुई महिला दिख रही है।
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोहा के पास बने तालाब में डूबने से 36 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवती के शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीठी शासकीय अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद पटोहा गांव में शोक का माहौल है। युवती तालाब में किन परिस्थितियों में डूबी, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला जांच में लेते हुए घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।