तस्वीर में बैतूल के घाट क्षेत्र में पलटा हुआ लाल रंग का आयशर वाहन औरInset में स्ट्रेचर पर लेटा हुआ व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

बैतूल जिले में मारपानी और चिचोला ढाना के बीच घाट क्षेत्र में एक आयशर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मनीष मीना घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन निवासी मनीष मीना नया आयशर वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुजुर्ग भी वाहन में सवार हो गया। मारपानी और चिचोला ढाना के बीच घाट में अचानक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक मनीष मीना घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसके बैतूल या बरेठा के आसपास के क्षेत्र का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक ने धोती और पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था।

पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह क्या रही, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद हादसे से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।