तस्वीर में कोटा के सकल दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के ऋषभ विहार में चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में नजर आ रहा है।

वर्ष 2028 में यति सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों एवं भावना को लेकर कोटा के सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के ऋषभ विहार में विराजमान चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के पावन श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा एवं श्री दिगम्बर जैन समाज रिद्धि-सिद्धि नगर, कोटा के पदाधिकारी और समाजश्रेष्ठिजन बस से दिल्ली पहुंचे। समाजजनों ने आचार्यश्री के समक्ष वर्ष 2028 में संभावित यति सम्मेलन आयोजित करने की भावना रखी और श्रीफल अर्पित किया। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम बडला, कार्याध्यक्ष मनोज जैसवाल, ताराचंद बडला, टीकम पाटनी तथा श्री दिगम्बर जैन समाज रिद्धि-सिद्धि नगर के अध्यक्ष राजेंद्र गोधा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजश्रेष्ठिजन उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में दीपक जैन डीसीएम, पारस पत्रिका, पंकज जैन खटोड़, महावीर बडला, अजय जैन मेहरू, विनोद सिंघल, शिखर पाटोदी, निर्मल पोरवाल, मुकेश पापड़ीवाल, निर्मल अजमेरा, अमित जैन चीकू, कैलाश छावनी, संजय लुहाड़िया, पीयूष मवासा, प्रवीण जैन सेठिया, अंकित जैन, त्रिलोक डूंगरवाल, ललित लुहाड़िया, बाबूलाल राजमहल, पारस जैन मालपुरा, भागचंद लुहाड़िया, चंद्रप्रकाश जैन एवं नरेंद्र सेठिया सहित अनेक समाजजन शामिल रहे।

वर्ष 2028 में संभावित यति सम्मेलन के आयोजन की भावना को लेकर कोटा के सकल दिगम्बर जैन समाज की यह पहल आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ी।

Tags: