तस्वीर में रोटरी क्लब कोटा के सदस्य श्रीआमंत्रण रिसोर्ट में फैमिली पिकनिक के दौरान एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

रोटरी क्लब कोटा की बहुप्रतीक्षित फैमिली पिकनिक ‘फन बर्न’ श्रीआमंत्रण रिसोर्ट में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। आयोजन में क्लब के 900 से अधिक सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक एवं रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठाया।

पिकनिक स्थल पर पहुंचने पर प्रोजेक्ट टीम ने पारंपरिक राजस्थानी नृत्य और ढोल की थाप के साथ सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए एकजुटता और पारिवारिक फेलोशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। जयपुर से पहुंचे मुख्य अतिथि प्रांतपाल अरुण बगड़िया एवं पूनम बगड़िया की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनका अभिनंदन लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास ने किया।

पिकनिक के दौरान मनोरंजन और रोमांच का संगम देखने को मिला। क्लब सचिव मुकेश चौधरी के अनुसार, सदस्यों ने पूल फेलोशिप, रेन डांस, टैरो कार्ड रीडिंग सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने प्रोजेक्ट टीम द्वारा आयोजित मनोरंजक गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते।

आयोजन का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आई प्रसिद्ध डांस डीजे पार्टी ‘लेडी किलर्स’ रही। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुतियों और संगीत पर क्लब के सदस्य देर तक थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम की सफलता में रोटरी क्लब की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन अभिषेक-सिम्मी गोयल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स आशीष-सपना बिरला, अनीश-विनिता बिरला, वैभव-तानी गुप्ता, पमित-नैना शर्मा, गौरव-निधि सिंघवी, दर्पण-साक्षी जैन, अमित-कोमल खंडेलवाल, डॉ. शुभम-प्रियंका अग्रवाल, कृतांत-दीक्षा शर्मा, शैलेंद्र-शशि सिंह, गौरव-लतिका गर्ग, मनीष-मधु बंसल, अमित-त्रिविधा शर्मा तथा सह सचिव जयंत उपाध्याय और प्रोजेक्ट एडवाइजर अनुपम शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।

अंत में प्रवक्ता संजय गोयल ने जानकारी दी कि क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पारिवारिक सहभागिता, मनोरंजन और सामूहिक फेलोशिप से सजा यह आयोजन रोटरी क्लब कोटा के सदस्यों के लिए विशेष अवसर बना रहा।

Tags: