तस्वीर में रोटरी क्लब की महिला सदस्य श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में खड़ी हैं।

रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक एवं मैत्रीपूर्ण यात्रा में 20 महिला सदस्यों ने सांवरिया सेठ जी एवं श्रीनाथजी मंदिर, नाथद्वारा के दर्शन किए। सदस्यों ने मंदिरों में सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि दो दिवसीय देवदर्शन यात्रा सदस्यों के लिए आध्यात्मिक अनुभव के साथ आपसी स्नेह और एकजुटता बढ़ाने का अवसर रही। यात्रा के दौरान क्लब की 20 महिला सदस्यों ने सांवरिया सेठ जी एवं नाथद्वारा जी के दर्शन किए।

यात्रा के दौरान सदस्यों ने साथ मिलकर समय बिताया और यात्रा का आनंद लेते हुए यादगार पलों को साझा किया। क्लब की ओर से इस आयोजन को विश्वास, मैत्री और एकजुटता का प्रतीक बताया गया।

देवदर्शन यात्रा के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रत्न पियूषा, रत्न वंदना, रत्न माधवी एवं रत्न शिल्पा माहेश्वरी का सहयोग रहा। इस दो दिवसीय यात्रा ने आध्यात्मिक अनुभव के साथ क्लब की महिला सदस्यों के बीच आपसी स्नेह और एकजुटता को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

Tags: