ऑल राजस्थान इरिगेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन कोटा संभाग चुनाव प्रक्रिया शुरू, 8 अगस्त को होगा मतदान
ऑल राजस्थान इरिगेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की कोटा जिला व संभाग इकाई के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 8 अगस्त को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे।
कोटा। ऑल राजस्थान इरिगेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की कोटा जिला एवं संभाग इकाई के जिला अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रांतीय संयोजक कार्यालय द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया जाएगा।
प्रांतीय संयोजक गुरविंदर सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की संवीक्षा भी की जाएगी। इसके बाद 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन की स्थिति बनने पर 8 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन पत्र जारी किए जाएंगे तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
ऑल राजस्थान इरिगेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की कोटा जिला एवं संभाग इकाई में जिला अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधियों के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।