अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन का दूध अभिषेक, देश की खुशहाली की कामना
कोटा के अग्रसेन भवन में महाराजा श्री अग्रसेन जी का पूजन और दूध अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों और अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने देश की खुशहाली की कामना करते हुए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को याद किया।
तस्वीर में महाराजा श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप के कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन भवन में महाराजा श्री अग्रसेन जी का पूजन एवं दूध अभिषेक करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
कोटा, 5 अक्टूबर। महाराजा श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप की ओर से सोमवार को अग्रसेन भवन में महाराजा श्री अग्रसेन जी का पूजन एवं दूध अभिषेक किया गया। इस दौरान देश की खुशहाली की कामना की गई।
कोटा के संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी गोविंद नारायण अग्रवाल, चेयरमैन संजय गोयल व परमानंद गर्ग, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय मंत्री संतोष गुप्ता और मंजू मित्तल उपस्थित रहे।
चेयरमैन गोविंद नारायण अग्रवाल ने कहा कि हमारे पूर्वज निश्चय ही महाबलिदानी, दानदाता, अग्र समाज सुधारक एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि भगवान अग्रसेन के राज्य में कोई भूखा नहीं रहता था।
संजय गोयल ने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन बचपन से ही हिंसा के विरोधी एवं समाजवाद के सिद्धांतों को अपनाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने समाज को एक छत के नीचे लाने और ‘एक ईंट, एक रुपया’ के मत को प्रचलन में लाकर समाज की उन्नति तलवार के स्थान पर तराजू से होगी, यह प्रतिपादित किया।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन पुष्पा गर्ग, संभागीय महिला अध्यक्ष रेणु गोयल, महामंत्री सपना गोयल, उपाध्यक्ष कमलेश गोयल, महिला जिला अध्यक्ष ऊषा बंसल, महामंत्री ज्योति मित्तल और कल्पना अग्रवाल उपस्थित थीं।