तस्वीर में अग्रसेन सोशल ग्रुप के सदस्य गीता भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान नजर आ रहे हैं।

एक पौधा अग्रसेन जी के नाम अभियान के तहत महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन सोशयल ग्रुप की ओर से 4 अक्टूबर को गीता भवन में 11 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल चुना वाले, प्रदेश मंत्री जगदीश अग्रवाल प्रॉपर्टी, ग्रुप के चेयरमैन संजय गोयल एवं परमानंद गर्ग मुख्य अतिथि रहे।

पौधारोपण के दौरान संजय गोयल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग और समाज कल्याण के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

जगदीश अग्रवाल ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष रेणु गोयल, महामंत्री सपना गोयल, चेयरपर्सन पुष्पा गर्ग, कमलेश गोयल, कल्पना अग्रवाल सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Tags: