तस्वीर में कोटा के सेमिनार के दौरान अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते सदस्य।

कोटा, 4 सितम्बर। टैक्स ऑडिट सीजन के बीच टैक्स बार एसोसिएशन, कोटा की ओर से शुक्रवार को टैक्स ऑडिट विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इंदौर से आए वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए पंकज शाह ने टैक्स ऑडिट से जुड़े विभिन्न प्रावधानों और ऑडिट प्रक्रिया की महत्वपूर्ण बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी।

सीए पंकज शाह ने विशेष रूप से सराफा मार्केट के व्यापारियों के टैक्स ऑडिट के दौरान ध्यान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट तैयार करते समय आवश्यक सावधानियों, विभिन्न क्लॉज के सही चयन, रिपोर्टिंग में होने वाली सामान्य गलतियों और ऑडिट की गुणवत्ता बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टैक्स ऑडिट केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि ऑडिटर के लिए प्रत्येक तथ्य एवं दस्तावेज का उचित परीक्षण कर सही एवं सटीक रिपोर्टिंग करना अत्यंत आवश्यक है।

सेमिनार में उपस्थित सदस्यों ने टैक्स ऑडिट से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक प्रश्न भी पूछे, जिनका वक्ता सीए पंकज शाह ने समाधान किया। कार्यक्रम में टैक्स बार एसोसिएशन, कोटा के अध्यक्ष सीए गोविंद राम डूडी, सचिव सीए टिंकू जैन, कोषाध्यक्ष सीए विपुल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष सीए हितेश दयानी उपस्थित रहे। सेशन चेयरमैन के रूप में सीए निखार जैन ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सीए स्वर्णिम जैन एवं एडवोकेट गोरधन गोचर रहे।

सेमिनार में सीए मिलिंद विजयवर्गीय, वरिष्ठ टैक्स एडवोकेट राजकुमार विजय, एडवोकेट एस.बी. खंडेलवाल, सीए आर.ए. अग्रवाल, सीए एस.के. विजय, एडवोकेट राकेश जैन, सीए एस.पी. गुप्ता, सीए सुरेश मंगल, सीए पुलकित जैन, सीए राजेंद्र मालव सहित बड़ी संख्या में टैक्स प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे।

टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव सीए टिंकू जैन ने कहा कि टैक्स ऑडिट सीजन में आयोजित यह सेमिनार सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि टैक्स ऑडिट की बदलती आवश्यकताओं एवं रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझने के लिए ऐसे व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सीए गोविंद राम डूडी ने सेमिनार में उपस्थित सभी सदस्यों एवं वक्ता सीए पंकज शाह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सेमिनार में टैक्स ऑडिट से जुड़ी प्रक्रिया, रिपोर्टिंग और सराफा कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों पर हुई विस्तृत चर्चा ने कार्यक्रम को केंद्रित बनाया।

Tags: