कोटा में राम बारात शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। महापौर अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह उपमहापौर विवेक राजवंशी और सभी पार्षद राम बारात मार्ग पर श्रमदान कर सफाई करेंगे। इस दौरान मार्ग की धुलाई भी की जाएगी।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि राम बारात शोभायात्रा को देखते हुए मार्ग की सफाई के साथ धुलाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर निगम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विशेष प्रयास कर रहा है, ताकि शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देना और भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का स्वागत स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में करना है। महापौर के नेतृत्व में होने वाला यह श्रमदान राम बारात मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल का हिस्सा है।

Tags: