कोटा में डांडिया महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन करते ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर।   

कोटा में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय डांडिया महोत्सव 2026 की तैयारियों के बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। श्री खण्डेलवाल वैश्य पंचायत, कोटा की ओर से आयोजित इस महोत्सव में 17 और 18 अक्टूबर को डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम होगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान श्री खण्डेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष नरेन्द्र खण्डेलवाल सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पंचायत के प्रचार एवं प्रसार मंत्री मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 17 व 18 अक्टूबर को स्थानीय कान्हा मैरिज गार्डन में शाम 7:30 बजे से भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम श्री खण्डेलवाल वैश्य पंचायत, कोटा की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र खण्डेलवाल और आयोजन समिति ने समस्त समाज बंधुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। पोस्टर विमोचन के साथ ही पंचायत ने आगामी आयोजन के लिए समाज के लोगों को आमंत्रित किया है।

Tags: