कोटा बूंदी दुग्ध संघ में माँ भारती स्कूल के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण, सरस डेयरी देखी
कोटा बूंदी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अखेलगढ़ में माँ भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया। सरस डेयरी में बच्चों ने दुग्ध संकलन, प्रसंस्करण, पैकिंग और उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया जानी।
तस्वीर में माँ भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कोटा डेयरी प्लांट के परिसर में संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ और स्कूल प्रबंधन के साथ नजर आ रहे हैं।
कोटा, 30 सितंबर। माँ भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तलवंडी के बच्चों ने बुधवार को कोटा बूंदी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, अखेलगढ़ में शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को दुग्ध और दुग्ध उत्पादों के उत्पादन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान कोटा बूंदी जिला दुग्ध संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ और माँ भारती स्कूल के प्रबंधक महेश विजय (पूर्व महापौर) भी उपस्थित रहे। सरस डेयरी में बच्चों को बताया गया कि गांवों से दुग्ध का संकलन किस प्रकार किया जाता है और टैंकरों के माध्यम से उसे प्लांट तक लाया जाता है।
बच्चों को प्लांट में मशीनों, सायलॉस और होमोनाइज़र के माध्यम से दुग्ध की विभिन्न वैरायटी में पैकिंग तथा अलग-अलग दुग्ध उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान उत्पादों की स्वच्छता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए शुद्ध एवं सही उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
बच्चों ने दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण की प्रक्रिया को बारीकी से समझा। भ्रमण के दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को लगन और उत्साह के साथ देखा।
अल्पाहार के दौरान डेयरी अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ की ओर से सभी बच्चों को छाछ, लस्सी और श्रीखंड वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रभारी प्लांट, प्रभारी मार्केटिंग और सहायक कर्मचारी गण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।