जेपी गुप्ता की नई जिम्मेदारी, ऊर्जा विभाग में तकनीकी सलाहकार नियुक्त
ऊर्जा विभाग ने रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्ता को तकनीकी सलाहकार (सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर) नियुक्त किया है। उनकी नई भूमिका में परियोजनाओं की निगरानी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा।
Update: 2026-09-30 10:19 GMT
तस्वीर में ऊर्जा विभाग के नवनियुक्त तकनीकी सलाहकार (सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर) जेपी गुप्ता नजर आ रहे हैं।
कोटा। रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्ता को ऊर्जा विभाग में तकनीकी सलाहकार (सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए गुप्ता की नियुक्ति से विकास कार्यों की गति तेज होने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। इससे कोटा संभाग के विकास कार्यों में भी विशेष लाभ मिल सकेगा।
तकनीकी सलाहकार के रूप में उनकी मुख्य भूमिका सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी करने की रहेगी। इन परियोजनाओं को तय समय सीमा में उच्च मानकों के अनुरूप पूरा कराने के लिए वे मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।