कोटा की सेवा बस्ती में बच्चों को मिठाई का पैकेट देते बीजेपी नेता छगन माहुर दिख रहे हैं।

कोटा के भीमगंजमंडी क्षेत्र स्थित सेवा बस्ती में दीपावली की खुशियां बांटने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के मुख्य आतिथ्य में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जय हो फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों को मिठाई तथा आतिशबाजी (पटाखे) वितरित कर त्योहार की खुशियों में शामिल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करना और अंत्योदय के सपने को साकार करना ही भारतीय जनता पार्टी का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा, "बच्चों के चेहरे की यह निश्छल मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। त्योहारों और उत्सवों की खुशियों पर समाज के हर वर्ग और हर बच्चे का बराबर का अधिकार है। भाजपा सदैव जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।"

जय हो फाउंडेशन के विशाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जैसे ही बच्चों को मिठाई के डिब्बे और आतिशबाजी की सामग्री वितरित की गई, पूरी बस्ती में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल बन गया। बच्चों ने तालियां बजाकर और आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान बस्ती के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी सेवा के इस कार्य के लिए भाजपा संगठन, जय हो फाउंडेशन और प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा कार्यक्रम में मोनी माखीजा, हिम्मत सिंह हाड़ा, राजकुमार, लोकेंद्र सिंह, अमित गौतम, राजकुमार, अजय सिंह, मान सिंह, जयप्रकाश, मानसिंह, विशाल नारंग, सहदेव, अजय चौहान, जयवर्धन सिंह, लाल सिंह, गोविंद नायक, जितेंद्र पंवार, अमन और जगदीश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के बीच खुशियां बांटीं और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन के माध्यम से भीमगंजमंडी की सेवा बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया गया।

Tags: