विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पॉडियम से समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि और सामने बैठकर सुनते प्रतिभागी खिलाड़ी।

समारोह के दौरान हरदोल व्यायाम शाला छावनी के खिलाड़ियों ने मलखंभ की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के तकनीकी प्रमुख एवं कोच गोपाल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में छात्र एवं छात्राओं ने सामूहिक रूप से मलखंभ की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में देशपांडे, एआईयू द्वारा नियुक्त स्वतंत्र पर्यवेक्षक योगेश मालवीय और कार्यवाहक कुलसचिव संजय कुमार मीणा भी मंचासीन रहे। समारोह का संचालन डॉ. चमन तिवारी ने किया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रवीण भार्गव, उपकुलसचिव डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. मनीष वशिष्ठ, डॉ. जॉली भंडारी, प्रो. एनएल हेड़ा, कुलानुशासक डॉ. चक्रपाणि गौतम, डॉ. तीरथ सांगा, डॉ. धीरेंद्र सक्सेना, डॉ. मूलचन्द शर्मा, डॉ. पायल दीक्षित, डॉ. शिखा दाधीच और धाकड़ भगत सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में खिलाड़ियों की सामूहिक प्रस्तुति ने मलखंभ की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। तकनीकी प्रमुख एवं कोच गोपाल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में हुए इस प्रदर्शन को उपस्थित लोगों की सराहना मिली।

Tags: