किशनकरेरी गौशाला में पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, लगाए 25 पौधे

किशनकरेरी गौशाला में पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण अभियान शुरू कर 25 पौधे लगाए, कार्यक्रम में कई ने भाग लिया।

Update: 2026-07-10 11:25 GMT

तस्वीर में किशनकरेरी स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला परिसर में लोग पौधारोपण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

निकटवर्ती गांव किशनकरेरी स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमियों की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में विभिन्न किस्म के 25 पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में कानोड़ से वृक्ष मित्र अनिल बाबेल, समाजसेवी रोशन भावसार, डूंगला से पुनम मेहता, विमल जैन तथा किशनकरेरी से गौशाला के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर 10 फीट ऊंचाई के विभिन्न किस्म के पौधे ट्रीगार्ड सहित लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण गोपाल गौशाला की ओर से दानवीर भामाशाहों को किशनकरेरी के द्वारकाधीश की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के प्रति सहभागिता निभाई।

Tags:    

Similar News