हिंडौन सिटी के विनायक वाटिका में आयोजित समारोह के दौरान पदोन्नत आईएएस नरेंद्र कुमार बंसल और उनकी पत्नी प्रभा बंसल को महाराजा अग्रसेन का चित्रपट भेंटकर सम्मानित करते अग्रवाल समाज के पदाधिकारी।

हिंडौन सिटी में राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत हुए नरेंद्र कुमार बंसल के गृह नगर पहुंचने पर अग्रवाल समाज ने भव्य और भावुक स्वागत किया। आईएएस कैडर में पदोन्नति मिलने के बाद पहली बार हिंडौन पहुंचे बंसल के सम्मान में सोमवार को स्टेशन रोड स्थित विनायक वाटिका में अग्रवाल समाज समिति की ओर से विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

हाल ही में जयपुर में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति की बैठक में राजस्थान के 18 आरएएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नत किया गया था। इनमें हिंडौन निवासी नरेंद्र कुमार बंसल का नाम भी शामिल है। उनकी इस पदोन्नति के बाद गृह नगर में उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर अग्रवाल समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की।

अग्रवाल समाज के महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि और गणमान्य लोगों ने माता लक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद समाज के लोगों ने पदोन्नत आईएएस नरेंद्र कुमार बंसल और उनकी धर्मपत्नी प्रभा बंसल का साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें महाराजा अग्रसेन जी का चित्रपट स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

समारोह में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सतेंद्र आर्य, पुरुषोत्तम फतेहपुरिया, नीरज गर्ग, रामदयाल पटवारी, विकास गुप्ता, डॉ. आनंद अग्रवाल, मुकेश खंडीप, एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, डॉ. सुनील गोयल, मनोहर गुप्ता, मदनमोहन गुप्ता, सुरेश तिघरिया, प्रकाश खेड़िया, रामचरण चुरारी, भरत ढिंढोरा, अरविंद सिंघल, रिंकू मंगल, धर्मेंद्र गुप्ता, राम ठेकेदार, पार्षद सीमा मंगल, रमेश फतेहपुरिया, उमेश मित्तल एवं पुष्पेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन और नागरिक मौजूद रहे। नरेंद्र कुमार बंसल की आईएएस कैडर में पदोन्नति के बाद आयोजित इस अभिनंदन समारोह में अग्रवाल समाज के लोगों ने उनका सम्मान कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Tags: