करौली के त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ी और समिति।

करौली की महिला और पुरुष बॉक्सिंग टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन कर लिया गया है। 25 अक्टूबर 2026 को त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग ट्रायल के दौरान विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल के दौरान गठित चयन समिति में राजस्थान बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष दारा सिंह मीणा, जिला बॉक्सिंग अध्यक्ष अखिलेश गर्ग, जिला सचिव मौसम मीणा, संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, साजिद खान, बॉक्सिंग कोच बॉबी सिंह राजावत और राष्ट्रीय रेफरी कैप्टन गिरधारी सिंह गुर्जर शामिल रहे।

महिला वर्ग में स्नेहा मीणा का चयन 60 किलोग्राम भार वर्ग में किया गया है। वहीं, पुरुष वर्ग में गुलशन राजपूत 55 किलोग्राम, मोनू तमर 60 किलोग्राम, संकल्प लावण्या 65 किलोग्राम, विपिन जोरवाल 70 किलोग्राम, गौरव मीना 75 किलोग्राम, करण गुर्जर 80 किलोग्राम, हितेंद्र जाट 85 किलोग्राम और नमो गुर्जर 90 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित महिला टीम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली 26वीं राजस्थानी स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसके साथ ही चयनित खिलाड़ी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक बीकानेर में आयोजित होने वाली 42 सी राजस्थान स्टेट बॉक्सिंग मुख्य प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टीम के कोच बॉबी सिंह राजावत और टीम मैनेजर साजिद खान होंगे। राज्य स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के सामने अब आगामी बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती होगी।

Tags: