झालावाड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37.72 ग्राम MDMA और स्वीफ्ट कार जब्त, आरोपी फरार
झालावाड़ के पगारिया थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.72 ग्राम MDMA और स्वीफ्ट कार जब्त की। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश जारी है।
तस्वीर में पगारिया थाने के पुलिसकर्मी झालावाड़ के गुराडिया खुर्द में जब्त की गई लाल रंग की स्विफ्ट कार और खड़े पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रहे हैं।
पुलिस थाना पगारिया ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन (MDMA) 37.72 ग्राम और एक स्वीफ्ट कार को मौके से जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों पर दी गई दबिश के दौरान की।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आई.पी.एस ने बताया कि थाना पगारिया जिला झालावाड द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एरिया डोमिनेशन अभियान, अवैध कार्यों की चेकिंग एवं रोकथाम के दौरान दिनांक 26.07.2026 को गांव गुराडिया खुर्द में नैन सिह पुत्र दुले सिह जाति सौन्ध्या राजपुत निवासी गुराडिया खुर्द थाना पगारिया जिला झालावाड के बाडे में खड़ी कार की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार में रखे पैकिट से अवैध मादक पदार्थ मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन (MDMA) 37.72 ग्राम बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ कार को भी जप्त करने में सफलता अर्जित की।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाशान के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं एरिया डोमिनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड श्री भागचन्द मीना के निर्देशन में कार्रवाई की गई। वृत्त भवानीमण्डी के वृत्ताधिकारी श्री सत्यनारायण पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना पगारिया श्री बृजराज सिह उ.नि. एवं गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 26.07.2026 को अवैध कार्यों की रोकथाम एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पूर्व के एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा आरोपी नैन सिह पुत्र दुले सिह जाति सौंधिया राजपुत निवासी गुराडिया खुर्द थाना पगारिया जिला झालावाड के बाडे में खड़ी कार की तलाशी ली गई थी। तलाशी में मिले पैकिट से MDMA 37.72 ग्राम बरामद होने पर पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया।
इस मामले में वाहन स्वामी एवं बाडा स्वामी नैन सिह के विरूद्व एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन स्वामी एवं बाडा/मकान स्वामी नैन सिंह मौके से फरार मिला, जिसकी तलाश पतारशी जारी है।
इस कार्रवाई में गठित विशेष टीम में श्री बृजराज सिह उ.नि. थानाधिकारी थाना पगारिया, श्री सुभाष गढवाल सउनि. थाना पगारिया, श्री नरवीर सिह कानि. 1455 थाना पगारिया, श्री संदीप कानि. 320 थाना पगारिया, श्री दिनेश कानि. 783 थाना पगारिया, श्री हेम सिह कानि. 243 थाना पगारिया और श्री विजय कानि. चा0 207 थाना पगारिया शामिल रहे।
कार्रवाई में विशेष भूमिका श्री सुभाष गढवाल एएसआई, श्री हेम सिंह कानि.243 और श्री संदीप कानि.320 (आसूचना अधिकारी) की रही। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।