गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026: श्री राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्धाभिषेक शुरू

श्री राड़ी के बालाजी महाराज मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 शुरू, दुग्धाभिषेक, विशेष शृंगार, छप्पन भोग और भंडारे का आयोजन।

Update: 2026-07-25 14:20 GMT

तस्वीर में मंदिर के भीतर श्री राड़ी के बालाजी महाराज की मूर्ति का दुग्धाभिषेक करते हुए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का शुभारंभ मंदिर श्री राड़ी के बालाजी महाराज में धार्मिक विधि-विधान के साथ हो गया। महावीर सेवादल के प्रवक्ता अनिल कसेरा ने बताया कि महोत्सव के तहत आज महावीर सेवा के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व अल्पना जैन ताई ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर श्री राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्धाभिषेक प्रारंभ करवाया।

इस अवसर पर दूध की अखंड धार से श्री राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्धाभिषेक शुरू किया गया, जो गुरुपूर्णिमा सुबह 8:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगा।

इसके पश्चायत गुरुपूर्णिमा के दिन सुबह 9:00 बजे बालाजी महाराज का चोला चढ़ाकर विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में छप्पन तरह के भोग का महा प्रसाद अर्पित किया जाएगा।

महा प्रसाद के बाद महाआरती का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 1:00 बजे से बालाजी महाराज का विशाल भंडारा प्रारंभ होगा, जो बालाजी महाराज की इच्छा तक जारी रहेगा। गुरुपूर्णिमा महोत्सव के धार्मिक आयोजनों के साथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

Tags:    

Similar News