जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला आरक्षण कानून लागू करने और ओबीसी महिलाओं को लाभ देने की मांग
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून लागू करने और ओबीसी महिलाओं को लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। झालावाड़ से वर्षा शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

तस्वीर में नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारी नजर आ रही हैं।
महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने तथा ओबीसी महिलाओं को भी इसका लाभ सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झालावाड़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा के नेतृत्व में झालावाड़ से पहुंची महिला कांग्रेस की महिलाओं ने महिला आरक्षण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।
इस दौरान वर्षा शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं के राजनीतिक अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। वर्षा शर्मा ने मांग की कि महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने के साथ ही ओबीसी महिलाओं को भी इसका लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में झालावाड़ जिला कार्यकारिणी की सुशीला जैन, रेखा मेहर, रहमत बी, अनीता शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की। महिला आरक्षण और ओबीसी महिलाओं को इसका लाभ दिलाने की मांग को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थन और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
