Western Railway: वापी-भिलाड रेलखंड पर आरओबी कार्य से 2 ट्रेनें होंगी रेगुलेट
गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण एर्नाकुलम-अजमेर और बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवाएं पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 30 मिनट से 1 घंटे तक विलंबित रहेंगी।
वापी-भिलाड रेलखंड के मध्य आरओबी निर्माण कार्य के लिए गर्डर लॉन्चिंग के चलते पश्चिम रेलवे पर परिचालित होने वाली 02 रेलसेवाएं निर्धारित समय से कुछ अवधि के लिए मार्ग में रेगुलेट रहेंगी। इससे एर्नाकुलम-अजमेर और बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा प्रभावित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12977 एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 04.10.2026 को एर्नाकुलम से रवाना हुई है, पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 05.10.2026, 06.10.2026 एवं 07.10.2026 को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी, पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
वापी-भिलाड रेलखंड के मध्य आरओबी निर्माण के लिए किए जा रहे गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण दोनों रेलसेवाओं के संचालन समय पर यह प्रभाव रहेगा।