खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे चलाएगा 13 ट्रिप, मार्ग में झांसी, ग्वालियर व आगरा कैंट समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव।
आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह स्पेशल रेलसेवा कुल 13 ट्रिप संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 08.10.2026 से 19.11.2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को 20.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 09.10.2026 से 20.11.2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में दुरियागंज, एमसीआरएस छतरपुर, खड़गपुर, टीकमगढ़, बिरारी, वीजीएल झांसी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली एवं राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
स्पेशल रेलसेवा में कुल 18 डिब्बे होंगे। इनमें 01 सैकण्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए शुरू की जा रही यह 13 ट्रिप की रेलसेवा खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा होगी।