जयपुर-गांधीनगर रेलखंड पर रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते समपार फाटक संख्या-219 (इमली फाटक) पर सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 6 अक्टूबर 2026 को इस फाटक को निर्धारित अवधि के लिए सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण जयपुर-गांधीनगर रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-219 (इमली फाटक) को 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 07.00 बजे से शाम 17.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

इस दौरान समपार फाटक संख्या-219 (इमली फाटक) पर सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा। रेलपथ मरम्मत कार्य के लिए की जा रही इस व्यवस्था के चलते निर्धारित अवधि में इस फाटक से सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।

Tags: