वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर तकनीकी कार्य, उदयपुर-खजुराहो ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 01 के तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है। जानिए दोनों दिशाओं में ट्रेनें कब और किन स्टेशनों तक चलेंगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर होने वाले तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा झांसी मंडल के धौलपुर-बीना स्टेशनों के मध्य वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसी के कारण दोनों दिशाओं में रेलसेवा के संचालन में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 21 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक खजुराहो के स्थान पर दतिया से प्रस्थान करेगी। इसके चलते यह रेलसेवा खजुराहो-दतिया के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा 19 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, लेकिन यह दतिया तक ही संचालित होगी। इस कारण दतिया-खजुराहो के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवा के संचालन में यह बदलाव निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।