राजस्थान फाउंडेशन-दुबई चैप्टर की बैठक में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने पर जोर
दुबई में राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर की बैठक में प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान से जोड़ने, Youth और Women's Wing बनाने, संगठनों के समन्वय और 10 दिसंबर के जयपुर प्रवासी मीट की तैयारियों पर अहम फैसले हुए।
तस्वीर में दुबई में आयोजित राजस्थान फाउंडेशन-दुबई चैप्टर की बैठक के दौरान अध्यक्ष अमरारामजी जांगिड़ और अन्य पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
दुबई में राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर की Executive Council एवं Office Bearers की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 22 अगस्त 2026 को इंडिया क्लब, दुबई में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान फाउंडेशन के उद्देश्यों, दुबई चैप्टर की कार्यप्रणाली, प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विषयों, विभिन्न राजस्थानी संगठनों के साथ समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक समन्वय के साथ युवा एवं महिला शक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर के अध्यक्ष श्री अमरारामजी जांगिड़ ने की। उन्होंने हाल ही में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्रीजी के साथ हुई अपनी मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि दुबई में राजस्थान फाउंडेशन को प्रभावी एवं संगठित मंच के रूप में आगे बढ़ाते हुए राजस्थान सरकार और प्रवासी राजस्थानियों के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभानी है।
बैठक में CA. आशीष गर्ग ने राजस्थान फाउंडेशन के विजन, भूमिका, संरचना एवं कार्यक्षेत्र पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन राजस्थान सरकार का ऐसा संस्थागत मंच है, जो प्रवासी राजस्थानियों एवं उनके संगठनों को सरकार से जोड़ने, सरकारी योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी पहुंचाने, NRR समस्याओं के समाधान में सहयोग करने, राजस्थान में निवेश एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा मानवीय सहायता जैसे कार्यों में समन्वय की भूमिका निभाता है।
बैठक में दुबई चैप्टर के अंतर्गत Youth Wing एवं Women's Wing के गठन की घोषणा की गई। Youth Wing के Chairperson के रूप में श्री धीरजजी जैन तथा Women's Wing की Chairperson के रूप में Mrs. कोमल जाजू को जिम्मेदारी दी गई। दोनों नवनियुक्त Chairpersons ने अपनी कार्ययोजना एवं विजन साझा किया।
बैठक के दौरान जयपुर से राजस्थान फाउंडेशन की कमिश्नर IAS मनीषाजी एवं अमितजी तथा BJP Rajasthan NRI Cell के अध्यक्ष श्री अनिलजी के साथ वर्चुअल संवाद हुआ। मनीषाजी ने दुबई चैप्टर की पहल की सराहना करते हुए फाउंडेशन की गतिविधियों को और अधिक संगठित एवं सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने 10 दिसंबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी मीट में दुबई एवं UAE से बड़ी संख्या में NRI/NRR प्रतिनिधियों के साथ भाग लेने का निमंत्रण दिया। श्री अनिलजी ने NRI समुदाय से जुड़े विषयों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में RBPG के अध्यक्ष एवं राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर के Executive Council Member डॉ. रोमित पुरोहित ने राजस्थानी समाज की विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि RBPG सहित UAE में सक्रिय विभिन्न राजस्थानी संगठनों को साथ लेकर दीपावली एवं अन्य प्रमुख सामुदायिक कार्यक्रमों को सामूहिक सहयोग और सहभागिता के साथ आयोजित किया जाए।
डॉ. रोमित पुरोहित ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में है और विभिन्न संगठनों के सकारात्मक प्रयासों को एक मंच पर लाकर व्यापक स्तर पर समाजहित में कार्य किया जा सकता है। उनके प्रस्ताव का बैठक में सकारात्मक स्वागत किया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन की भूमिका, जिम्मेदारी, योगदान एवं कार्यक्षेत्र को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाएगा, ताकि फाउंडेशन की मुख्य भूमिका समन्वय, Government Facilitation एवं NRR Engagement के रूप में बनी रहे।
डॉ. रोमित पुरोहित की यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी गई कि वे RBPG के अध्यक्ष होने के साथ राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर की Executive Council के महत्वपूर्ण सदस्य भी हैं। दोनों स्तरों पर उनकी जिम्मेदारी राजस्थानी सामाजिक संगठनों और राजस्थान फाउंडेशन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
बैठक में CA. अविनाश जगेटिया ने अन्य Rajasthan Foundation Chapters के साथ नियमित संवाद स्थापित करने का सुझाव दिया। प्रारंभिक चरण में GCC देशों के Chapters के साथ मासिक वर्चुअल बैठकें आयोजित करने तथा बाद में अन्य देशों के Chapters को भी जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया।
राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर के संयुक्त सचिव श्री पेम्पाराम सुथार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर का मुख्य उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को एक मजबूत संस्थागत मंच उपलब्ध कराना तथा राजस्थान सरकार और प्रवासी राजस्थानी समाज के बीच प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करना है। दुबई एवं UAE में अनेक राजस्थानी संगठन वर्षों से समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास इन संगठनों के साथ प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर समन्वय स्थापित करना और प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विषयों को एक संगठित एवं प्रभावी तरीके से राजस्थान सरकार तक पहुंचाना है।”
उन्होंने बताया कि NRR welfare, grievance facilitation, humanitarian assistance, body repatriation, राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं निवेश के अवसरों की जानकारी, सामाजिक एवं विकासात्मक परियोजनाओं को प्रोत्साहन तथा राजस्थान से जुड़े प्रतिभाशाली एवं सेवाभावी प्रवासियों को उचित मंच एवं पहचान दिलाना चैप्टर की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
श्री सुथार ने आगे कहा कि 10 दिसंबर 2026 को जयपुर में होने वाले प्रवासी मीट में दुबई एवं UAE से बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए चैप्टर द्वारा प्रयास किए जाएंगे। साथ ही Youth Wing एवं Women's Wing के माध्यम से युवा एवं महिला शक्ति को राजस्थान से जोड़ने तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर “समन्वय, सेवा और राजस्थान से जुड़ाव” की भावना के साथ कार्य करते हुए UAE के विभिन्न राजस्थानी संगठनों को साथ लेकर प्रवासी राजस्थानियों और राजस्थान के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करेगा।
बैठक में दुबई एवं UAE में सक्रिय विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे। इनमें श्री अमरारामजी जांगिड़, CA. आशीष गर्ग, श्री पेम्पाराम सुथार, CA. अविनाश जगेटिया, CA. पुखराज शर्मा, डॉ. रोमित पुरोहित, श्री धीरज जैन, श्रीमती कोमल जाजू, श्री सुरेश गांधी, CA. तिरुपति मेहता, श्री गणेश सुथार, श्री लालाराम सुथार, डॉ. निशी सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, CA. प्रवीण सुथार, श्री प्रदीप जांगिड़, श्री समीर शर्मा, श्रीमती स्नेहा शर्मा, श्री जीत जांगिड़, श्री पीयूष बियानी, CA. श्रवण सुथार, श्री सुमेरसिंह अधाणा, श्रीमती हेमानिनी, श्री मनीष जांगिड़ एवं श्री अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य प्रवासी राजस्थानी शामिल रहे।
बैठक के अंत में CA. अविनाश जगेटिया ने सभी पदाधिकारियों, Executive Council Members, अतिथियों एवं उपस्थित प्रवासी राजस्थानियों का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर के अध्यक्ष श्री अमरारामजी जांगिड़ के जन्मदिवस के अवसर पर केक कटिंग एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर ने Government–NRR–NRR Organisations के बीच अपनी समन्वयकारी भूमिका को और मजबूत करने, Youth Wing एवं Women's Wing को सक्रिय रूप से संचालित करने, 10 दिसंबर 2026 के जयपुर प्रवासी मीट के लिए UAE से बड़े प्रतिनिधिमंडल की तैयारी करने, RBPG एवं अन्य राजस्थानी संगठनों के साथ चयनित कार्यक्रमों में सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने और GCC सहित अन्य Rajasthan Foundation Chapters के साथ नियमित संवाद प्रारंभ करने की कार्ययोजना तय की।
इसके साथ ही प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान में सहयोग जारी रखने, राजस्थान सरकार की योजनाओं, अवसरों एवं निवेश संबंधी जानकारी को NRR समुदाय तक पहुंचाने तथा मानवीय एवं सामुदायिक सहायता गतिविधियों को निरंतर मजबूत करने पर भी सहमति बनी। राजस्थान फाउंडेशन–दुबई चैप्टर ने प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, सहयोग देने और राजस्थान के विकास में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।