तस्वीर में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण करती हुईं छात्राएं, शिक्षिकाएं और प्राचार्य।

ब्यावर। सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में राज. राज्य महिला नीति-2021, महिला प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में हरियालो राज. अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ महाविद्यालय कार्मिकों और शिक्षिकाओं ने पौधारोपण किया।

प्राचार्य डॉ. रेखा मंडोवरा ने पौधों की महत्ता बताते हुए कहा कि पेड़ जलवायु परिवर्तन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने एवं परिवारजनों के जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

महिला नीति की संयोजक डॉ. वीना सोनी ने कहा कि पौधों की मौन भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर डॉ. संध्या जयपाल, डॉ. पूजा देवंदा, डॉ. सरोज गोस्वामी, डॉ. कला जैन, डॉ. अंजलि जयपाल, लक्ष्मी सैनी, खुश्बू कंवर, मोनिका यादव, जाह्नवी शर्मा, खुश्बू जादौन, शीला रियाड और किरण सोनी ने महाविद्यालय की छात्राओं के संग पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. दीपाली शर्मा ने महाविद्यालय कार्मिक श्रीनिवास और निसार का पौधारोपण कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम हरियालो राज. अभियान के तहत पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को केंद्र में लेकर संपन्न हुआ।

Tags: