लायंस क्लब जयपुर डायमंड का युवा सम्मान समारोह, 400 छात्राओं को सड़क सुरक्षा और CPR की ट्रेनिंग
जयपुर के रावत कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर लायंस क्लब जयपुर डायमंड ने 400 छात्राओं को सड़क सुरक्षा और CPR की ट्रेनिंग दी। 25 प्रतिभावान छात्राओं को ‘युवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
तस्वीर में रावत कॉलेज, हीरापुरा, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर लायंस क्लब के पदाधिकारी और सम्मानित होने वाली छात्राएं नजर आ रही हैं।
जयपुर, 12 अगस्त। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लायंस क्लब जयपुर डायमंड की ओर से मंगलवार को रावत कॉलेज, हीरापुरा में सड़क सुरक्षा, CPR ट्रेनिंग और युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रावत कॉलेज की 400 छात्राओं ने भाग लिया।
लायंस क्लब जयपुर डायमंड की अध्यक्ष प्रीती सक्सैना ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E1 के प्रांतपाल एमजेएफ आशुतोष वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि रावत कॉलेज के चेयरमैन बी.एस. रावत, डायरेक्टर डॉ. कल्पना रावत तथा लायंस क्लब जयपुर डायमंड के जोन चेयरपर्सन दीपक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि का माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं 2 बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राज कुमार राजपाल ने 400 छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ और CPR तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज की 25 प्रतिभावान छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘युवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब जयपुर डायमंड के सचिव एम.एम. पालीवाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तेजेंद्र गर्ग, अतुल अहसास, विनय पाराशर, योगेश भारद्वाज, रजत शर्मा तथा अंजलि गहलोत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुनील ब्योत्रा ने किया। उन्होंने लायंस क्लब के सामाजिक कार्यों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता, आपात स्थिति में CPR प्रशिक्षण और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के आयोजन के प्रमुख केंद्र रहे।