बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, 22 पुलिसकर्मी-अधिकारी होंगे सम्मानित
बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। राजस्थान पुलिस और कारागार विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और सुधारात्मक सेवा पदक मिलेंगे।
तस्वीर में राजस्थान पुलिस और कारागार विभाग के सम्मानित होने वाले विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी नजर आ रहे हैं।
जयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक एवं राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।
इनमें 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के 4 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किया जाना है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से दो अधिकारी होंगे सम्मानित
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी कमांडर, 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर हाल सेवानिवृत्त श्री भंवर सिंह तथा सब-इंस्पेक्टर, एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर श्री नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस पदक से 16 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
उप-महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियंस, राजस्थान हाल उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस श्री मनीष अग्रवाल II, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर हाल पुलिस अधीक्षक बूंदी श्री अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर शहर श्री धर्मेंद्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली श्री चैन सिंह महेचा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इसी क्रम में वृताधिकारी उदयपुर वेस्ट हाल डिप्टी कमांडेड एमबीसी खेरवाड़ा श्री कैलाश चंद्र, पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना करधनी जयपुर श्री सवाई सिंह, प्लाटून कमांडर 1st बटालियन आरएसी जोधपुर हाल सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर श्री सही राम, सब-इंस्पेक्टर महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय जोधपुर रेंज श्री जसवंत राम, सब-इंस्पेक्टर तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर हाल पुलिस निरीक्षक श्री देवी सिंह तथा सहायक उप-निरीक्षक थाना चित्रकूट पुलिस कमिश्नरेट जयपुर श्री भोजराज सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
वहीं हेड कांस्टेबल-3079, त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण सेल बीकानेर श्री कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल-102, 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर श्री देवकरण, हेड कांस्टेबल-47 राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर श्री गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल-14, प्रथम बटालियन जोधपुर श्री तलसा राम, हेड कांस्टेबल -30' 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली श्री सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल-16, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर श्री तेजा राम को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
कारागार विभाग के चार कार्मिकों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उपाधीक्षक श्री रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपाधीक्षक श्री योगेश तेजी, कारापाल श्री लोकोज्जवल सिंह तथा श्री सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
बीकानेर में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजस्थान पुलिस और कारागार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान को विशेष सम्मान देने का अवसर बनेगा।